कला -संस्कृति

पटना : गांधी घाट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शहरवासियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए गंगा नदी के गांधी घाट पर पटना नगर निगम की मेयर महापौर सीता साहू और स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ॰ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जिसमें नगर महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सराहनीय कोशिश है। अपने आस-पास साफ-सफाई रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। सीता साहू ने कहा कि हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है। पूरा देश ही हमार घर है। इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है। कोई पड़ोसी या बाहर का नहीं आएगा साफ करने। उन्होंने कहा कि भारत को साफ-सुथरा देखना गांधी जी का सपना था। गांधी जी हमेशा लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने को बोलते थे।स्वच्छ भारत के माध्यम से पटना में लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करना है कि वो शौचालयों का प्रयोग करें, खुले में शौच के लिए न जाए। इससे तमाम बीमारियाँ भी फैलती है। ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। स्वच्छता के लिए हम सब को समर्पित भाव से काम करना चाहिए। शहर को स्वच्छ रखना नगर निगम की जिम्मेदारी है, निगम अपना काम बेहतरीन तरीके से कर रहा है लेकिन साथ में हम नागरिकों का भी कर्तव्य है कि शहर को साफ सुथरा रखने में सहयोग करें और अपनी आदतें बदलें। इधर-उधर कचरा फैलाने से गंदगी बढ़ती है और फिर उस गंदगी पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है।

लोक गायिका नीतू नवगीत ने कहा कि सभी पटना वासी स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लें। सबकी सहभागिता से ही स्वच्छता में सुधार होगा और पूरा शहर चमकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति आम नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पटना नगर निगम द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसमें एक कार्यक्रम संगीत संध्या का आयोजन भी है। निगम द्वारा हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की व्यवस्था की गई है। अलग-अलग मोहल्लों में जो कचरा पॉइंट था, उसकी पूरी सफाई करके सौंदर्यीकरण किया गया है। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि पटना शहर साफ हो और पटना को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सब का हाथ हो। उन्होंने कहा कि अकेला व्यक्ति थक जाता है लेकिन सब लोग मिलकर के गंदगी के खिलाफ जंग छेड़ दें, तो स्वच्छ पटना का सपना साकार हो जाएगा। नगर वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लोक गायिका नीतू नवगीत ने सबसे बड़ा है गहना साफ रहना ओ भैया साफ रहना, उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना और घर घर अलख जगायेंगे स्वच्छ भारत बनेगा जैसे गीत गाए। बापू को सच्चा सिपाही बताते हुए उन्होंने सत्य की राह दिखाए दियो रे लाठी वाले बापू, अहिंसा का अलख जगाए दियो रे लाठी वाले बापू गीत गाया। गीत संगीत संध्या में युवाओं ने भी खुलकर भागीदारी निभाई और शहर को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago