
पटना: बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज है। आज मुख्यमंत्री आवास में एनडीए के सभी घटक दल के नेताओं की बैठक हुई।
एनडीए के बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 15 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे से एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। उसमें सभी फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज शाम 4.00 बजे वर्तमान सरकार कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में ही वर्तमान विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जा सकती है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, वीआईपी के मुकेश सहनी, भाजपा नेता संजय जायसवाल, सुशील मोदी, नागेंद्र जी, नित्यानंद राय सहित अन्य नेता पहुंचे थेय।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे निर्दलीय विधायक
निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More