पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे निर्दलीय विधायक सुमित सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं सुमित

पटना। जमुई के चकाई से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक सुमित सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सुमित के पिता नरेंद्र सिंह बिहार सरकार के मंत्री रह चुके हैं। सुमित के साथ उनके भाई पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। अजय प्रताप भी जमुई विधानसभा सीट पर रालोसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वे हर गए।

मुख्यमंत्री से निर्दलीय विधायक सुमित के मिलने से यह सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार एनडीए के बहुमत के आंकड़े को और अधिक मजबूत करने के मिशन में लग गए हैं। वे भविष्य की राजनीतिक समीकरण को देखते हुए निर्दलीय व अन्य दलों के विधायकों को एनडीए के पाले में लाना चाहते हैं, ताकि हर परिस्थिति में एनडीए की सरकार सुरक्षित रहे।

बता दें कि सुमित के पिता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का बिहार की राजनीति में बड़ा कद रहा है। वे एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भी माने जाते थे। दोनों बेटे को टिकट न मिलने से नाराज नरेंद्र सिंह ने अपने बेटे को अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतार दिया था। उनके एक बेटे को जीत भी मिली। सुमित सिंह बिहार चुनाव में निर्वाचित एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

22 hours ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

2 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

2 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

3 days ago

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

7 days ago