बड़ी खबर

नीतीश के खास रहे भाजपा विधायक ने खोली ट्रांसफर- पोस्टिंग में भ्रष्टाचार की पोल


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
जून महीने में सरकारी महकमे में बड़े पैमाने पर हुए ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में करोड़ों का खेल होने का आरोप बीजेपी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने लगाया है। इस खेल में बिहार सरकार के मंत्रियों की मिलीभगत होने का उन्होंने दावा किया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने लाखों रुपए लेकर मनचाही पोस्टिंग दी है। ऐसे- ऐसे लोगों को पार्टी ने मंत्री बना दिया है जिन्हें आलाकमान की भी कोई चिंताऊ नहीं है न ही डर है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग किया कि इसकी जांच कराएं ताकि पार्टी की बदनामी ना हो।

मंत्रियों के घर छापेमारी हो तो करोड़ों रुपए मिलेंगे

भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि यदि मंत्रियों के घर पर सरकार छापेमारी कराए तो करोड़ों रुपए मिल जाएंगे। विधायक ने कहा कि जदयू के एक मंत्री ने ट्रांसफर -पोस्टिंग में करोड़ों की कमाई की है। वे दूसरी पार्टी से इसमें आए हैं। उनका विभाग इंजीनियरों का विभाग है। जूनियर इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर तक ट्रांसफर किए गए हैं। सबसे मोटी रकम वसूली गई है। यह मंत्री सरकार में काफी अहम माने जाते हैं।
यहां बता दें कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पहले जदयू में थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे। विधायक ने कहा कि ट्रांसफर- पोस्टिंग में पैसे की शिकायत खुद अधिकारियों ने की है जिनका पैसे लेकर ट्रांसफर किए गए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

3 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

4 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 weeks ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago