
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति में सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गआ है। ललन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खासमखास माना जाता है। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ही केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही यह तय हो गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अब उनकी छुट्टी होगी।
जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहले बिहार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं के लिए एक आदेश जारी किया था कि कोई भी नेता बंदूक लेकर या निजी बंदूकधारी गार्ड को लेकर साथ में नहीं चलेंगे। बता दें कि ललन सिंह बिहार सरकार में मंत्री भी रहे हैं। जदयू में वर्षों से उनका कद नीतीश कुमार के बाद दूसरे नम्बर पर माना जाता रहा है। पशुपालन घोटाले में ललन सिंह मुख्य याचिकाकर्ता की भूमिका में थे।
ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए बिहार प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ललन बाबु राजनीति में अपराधीकरण के विरोध का चेहरा हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More