
Bharat varta desk;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि आप जैसे युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। महिला अफसरों की भूमिका भी बड़ा अहम है। प्रधानमंत्री ने युवा आईपीएस अधिकारियों से कहा कि आपको हमेशा याद रखना है कि आप एक भारत, श्रेष्ठ भारत के ध्वजा वाहक हैं। इसलिए आपकी हर गतिविधि में नेशन फर्स्ट, आलवेज फर्स्ट यानी राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम की भावना झलकनी चाहिए । फील्ड में रहते हुए आप जो भी फैसले लेते हैं उसने समाज हित और राष्ट्र हित का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर आईपीएस अफसर ने अपने अनुभव को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद के दौरान गृह मंत्री अमित शाह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More