पॉलिटिक्स

नीतीश के इफ्तार पार्टी में पहुंचे तेजस्वी को खुद से छोड़ने गेट तक आए मुख्यमंत्री


Bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज एक बार फिर साथ-साथ दिखाई पड़े। यही नहीं मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी में शिरकत करने आए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुद से गेट तक छोड़ने के लिए निकले।
मौका था हज भवन में आयोजित जनता दल यूनाइटेड (JDU) की इफ्तार पार्टी का। इसमें सभी दल के नेताओं को निमंत्रित किया गया था। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप भी उपस्थित हुए थे। इसके साथ भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, नंदकिशोर यादव, अवधेश नारायण सिंह सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।


तेजस्वी यादव जदयू नेता ललन सिंह के बगल में बैठे थे, तो वहीं, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ बैठे हुए थे। इस आयोजन का एक सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इफ्तार पार्टी के बाद खुद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को विदा करने पहुंचे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

14 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 day ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago