Categories: बड़ी खबर

बिहार के कई आईएएस अफसर बदले

पटना, भारत वार्ता संवाददाता-बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बदल दिया है। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग में सरकार ने अपने हिसाब से प्रधान सचिवों को बैठाया है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त अमित कुमार सिंह पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव बनाए गए हैं। इस विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी हैं जबकि
ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना किनी को बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी के पद पर भेजा गया है
।राजस्व पर्षद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा को मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियोजन से लौटे कल पटना के डीएम रहे बी राजेंद्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
बाला मुरुगन डी सचिव ग्रामीण विकास विभाग अब विभाग के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।
पशुपालन विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव, कृषि विभाग के सचिव एन.सरवन कुमार अगले आदेश तक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दरभंगा के कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव गोरखनाथ को पूर्णिया प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है। ये कोसी प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
जबकि, जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ हसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त, बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को भागलपुर का नगर आयुक्त और खगड़िया के उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा को नगर आयुक्त गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago