पटना ,भारत वार्ता संवाददाता
15 अप्रैल तक स्कूलों के बंद होने की अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यह स्पष्ट किया कि अभी स्कूल और कॉलेज बंद नहीं होंगे क्योंकि कोरोना की स्थिति वैसी नहीं हुई है.आज मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने कोरोना को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की . वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने सभी जिलों के डीएम, सिविल सर्जन और दूसरे उच्च अधिकारियों से बात की . उन्होंने कहा कि अभी स्कूल खुले रहेंगे और बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी.. स्कूलों में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए.
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.होली के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए .स्टेशनों, बस अड्डों एवं एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित करें. कम से कम 70 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच हो और रिपोर्ट 24 घंटे में मिले. मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया . पदाधिकारी काम करें केवल निर्देश देने का काम नहीं करें.
बैठक में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More