रांची संवाददाता: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ऐतिहासिक रामगढ़ अधिवेशन की याद में पार्टी शनिवार को यादों की गोद में स्मरणोत्सव दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने सबसे पहले पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में उन्होंने प्रखंड कार्यालय स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी के नेताओं को याद किया। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गांधी घाट पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, विधायक ममता देवी, दीपिका पाण्डेय सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, जयशंकर पाठक, राकेश किरण महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर आजादी के संघर्ष और आजादी के बाद देश निर्माण में कांग्रेस की भूमिका इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More