
Bharat Bharat desk: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा नई जनसंख्या नीति जारी करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रण हो जाएगी ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य को जो करना है वह करें लेकिन बिहार में इसके लिए कानून नहीं बनाया जाएगा। हम यहां इसके लिए महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। महिलाएं जब पूरी तरह पढ़ी-लिखी होंगी तब जन्म दर कम होगी। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा गया है जहां महिलाओं में शिक्षा का स्तर कम है वहां जन्म दर अधिक है। देश के स्तर पर भी ऐसा है और बिहार में भी ऐसा है। मुख्यमंत्री ने हंसकर कहा कि कई जगह पढ़े लिखे लोग भी अधिकबच्चे पैदा कर रहे हैं। लेकिन बिहार में महिलाओं को शिक्षित करने का काम चल रहा है। मुझे लगता है 2040 से जन्म दर में कमी शुरू हो जाएगी।
डिप्टी सीएम का अलग-अलग बयान
वहीं बिहार की डिप्टी सीएम और भाजपा की नेत्री जनसंख्या नीति पर कुछ ही देर में दो अलग-अलग बयान दिए। पहले बयान में उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नई जनसंख्या नीति का ऐलान कर सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजनन की दर यूपी से अधिक है इसलिए बिहार में भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। कुछ ही देर में वह पलट गई। उन्होंने संशोधित बयान जारी कर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक किया जाना चाहिए क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि महिला पर बेटा की चाहत में पति और ससुराल वालों के द्वारा अधिक बच्चे पैदा करने के लिए दबाव डाला जाता है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More