पॉलिटिक्स

नीतीश कुमार के साथ आज 15 मंत्री लेंगे शपथ, बिहार में 2 डिप्टी सीएम

पटना। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को शाम 4.30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए तैयार हैं। जहां वह पिछले 20 सालों में सातवीं बार शपथ लेंगे, उन नेताओं की सूची राजभवन को भेजी जा चुकी है जिन्हें नीतीश के साथ शपथ दिलाई जाएगी। बीजेपी को प्रमुख पोर्टफोलियो मिलने की उम्मीद है क्योंकि जदयू की 43 सीटों की तुलना में पार्टी ने विधानसभा में 75 सीटें जीतीं हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

बिहार के लिए 2 डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार के साथ 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा जिसमें और मंत्री को जिम्मेदारी दी जाएगी। दो डिप्टी सीएम होंगे- बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी। उनके अलावा, विधानसभा के स्पीकर का पद बीजेपी के नंदकिशोर यादव या आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के पास जाएगा और सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जदयू के विजय चौधरी को दूसरा पद दिया जाएगा। हम के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी के बेटे संतोष सुमन और वीआईपी के मुकेश साहनी को भी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। कैबिनेट में शामिल होने वाले अन्य नेता हैं- जदयू के विजेंद्र यादव, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी और फूलपुर विधायक शीला कुमारी।

नीतीश कुमार को रविवार को एनडीए के विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया। इससे पहले शुक्रवार को एनडीए के सभी चार घटक दलों- जदयू, बीजेपी, हम और वीआईपी के नेताओं ने कैबिनेट पोर्टफोलियो तय करने के लिए मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर 1 बजे अनौपचारिक रूप से मुलाकात की।

भाजाप के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अभी भाजपा कोटे के जो मंत्री शपथ लेंगे उनकी सूची लेकर राजभवन पहुंचे हैं।

शपथ कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago