पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री के साथ तारकिशोर, रेणु, मुकेश और संतोष मांझी ले सकते हैं शपथ, मंत्री बनने को लॉबिंग तेज, संजय मयूख, श्रेयसी और सुनील कुमार के नाम की भी चर्चा

बढ़ेंगे भाजपा के मंत्री
पटना। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा कोटे से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शपथ ले सकते हैं. तारकिशोर और रेणु को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. जदयू कोटे से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार शपथ ले सकते हैं.

वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी और हम के संतोष मांझी शपथ ले सकते हैं. संतोष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं. वे बिहार विधान परिषद के सदस्य है.

मंत्री बनने को लॉबिंग तेज

एनडीए मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भाजपा और जदयू विधायकों की की लॉबिंग तेज हो गई है. इस बार भाजपा विधायक अधिक संख्या में चुनकर आए हैं. लिहाजा भाजपा कोटे के मंत्रियों की संख्या बढ़नी तय मानी जा रही है. इस बार भाजपा के 74 जबकि जदयू के 43 विधायक हैं.

भाजपा में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय मयूख और पहली बार चुनाव जीत कर आई राष्ट्रीय निशानेबाजी श्रेयसी सिंह का नाम संभावित नए मंत्रियों के रूप में चर्चा में है. वहीं जदयू कोटे से पूर्व डीजी सुनील कुमार के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. वे दलित समुदाय से भी आते हैं.

भाजपा में संजय मयूख गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावे और कई सिलसॉफ्ट नेताओं के प्रिय पात्र माने जाते हैं. पिछली सरकार में भी उनके मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन अंतिम समय में नहीं बन पाए. वहीं दूसरी ओर स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह राष्ट्रीय चेहरा व महिला होने के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह की करीबी बताई जा रही है. राजनाथ की पहल पर ही उन्हें भाजपा से उम्मीदवार बनाया गया था.

जदयू कोटे से मंत्री
जदयू विधायकों की संख्या पिछली बार की 71 से घटकर 43 रह गई है. बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी, नीरज कुमार, संजय झा, बीमा भारती, नरेन्द्र नारायण यादव, मदन सहनी, अशोक चौधरी और लेसी सिंह के मंत्री बनाए जाने की संभावना है. दो महिला विधायकों को जदयू मंत्री बना सकता है. एनडीए को इस बार महिला वोटरों का भरपूर समर्थन मिला है.

चकाई के निर्दलीय विधायक सुमित सिंह का नाम भी जदयू कोटे के मंत्रियों के रूप में लिया जा रहा है.

भाजपा कोटे के मंत्री
भाजपा कोटे के मंत्रियों में पटना साहिब से चुनाव जीतने वाले नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के बेटे नीतीश मिश्र, भाग्य नारायण झा, रामनारायण मंडल, पांचवीं बार विधान पार्षद बने प्रो. नवल किशोर यादव, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर, अरुण कुमार सिन्हा, नितिन नवीन, कृष्ण कुमार ऋषि , रेणु देवी, प्रमोद कुमार, अवधेश सिंह के नाम की चर्चा है.

दिल्ली में तय होंगे भाजपा के मंत्रियों के नाम
यह बात भी आ रही है कि एनडीए की नई सरकार के मंत्रियों के नाम की सूची पर अंतिम मुहर दिल्ली में लगेगी. खास तौर से भाजपा कोटे के मंत्रियों के नाम अंतिम रूप से गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष तय होंगे.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago