
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खुद को सच्च्चा समाजवादी कहे जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह उनकी कृपा है। उन्होंने सब कुछ देख समझकर कहा है। सोमवार को जनता दरबार से बाहर आने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, ‘ये बात सभी जानते हैं कि हम सब जॉर्ज फर्नांडिस के शिष्य हैं। हम लोगों के लिए पूरा बिहार परिवार है जबकि कुछ लोगों के लिए उनका परिवार ही सब कुछ है। जहां परिवारवाद है वहां समाजवाद कहां। हम लोग छात्र जीवन से ही समाजवादी रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने एक्यूरेट बात कही है। लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दल में और कई लोग हैं लेकिन उन्हें प्रतिष्ठा नहीं देते। कभी पत्नी को पद दे दिया तो कभी बेटे को दे दिया। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या अनुभव है उनका शिवाय की बेटा होने के। उन्होंने लालू को संकेत करते हुए कहा ठीक है कि आपने मेहनत की है तो आप तक ठीक है मगर यह नहीं किया आप परिवार के दूसरे सदस्यों को पद दे दीजिए।
सीएम नीतीश ने कहा कि जो लोग राजनीति में अपने परिवार में ही केंद्रित होंगे तो कुछ समय की बात है, एक समय आएगा जब कुछ भविष्य नहीं बचेगा। ये आप अच्छी तरह जान लीजिए।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More