बड़ी खबर

लालू के बेटे तेजप्रताप ने केंद्र से मांगी वाई श्रेणी सुरक्षा

Bharat varta desk:
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार से वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही बिहार के पुलिस महानिदेशक को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है। तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि बीते दिन मेरे आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया था। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसलिए मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाए। रोज नित नए कारनामों से चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप के सरकारी आवास पर पिछले दिनों पत्थरबाजी हुई थी। यह घटना राजधानी में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago