
bharat varta desk: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पर कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग बबूला होने की घटना तुल पकड़ती जा रही है। नाराज अध्यक्ष विजय सिन्हा आज विधानसभा नहीं पहुंचे। उनकी जगह भाजपा के वरिष्ठ विधायक प्रेम कुमार विधान सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं। उधर दूसरी ओर आरजेडी और भाजपा के विधायकों ने मुख्यमंत्री द्वारा अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग को लेकर सदन में हंगामा किया। हंगामे और टोका टोकी के बीच शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री की ओर से सफाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों का मानना है कि सदन में अध्यक्ष सर्वोपरि हैं। इसीलिए उन्होंने कल जो कुछ भी बातें कहीं, हाथ जोड़कर कर कही और सिर झुका कर कहीं। इसके पूर्व कल शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल फेगू चौहान से मिलने गए थे। बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के बारे में बताने से गए थे।
यहां बता दें कि कल मुख्यमंत्री नितीश कुमार विधानसभा अध्यक्ष पद एकाएक गरम हो गए थे। मामला लखीसराय जिला के अपराध से जुड़ा हुआ है जो विधानसभा अध्यक्ष का क्षेत्र भी पड़ता है। भाजपा के एक विधायक ने वहां होने वाली कई हत्याओं की घटना का मुद्दा विधानसभा में उठाया था और कार्रवाई के संबंध में जानना चाहा था। विधायक जानना चाह रहे थे कि घटना के मामले में कुर्की जब्ती हुई है कि नहीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर पहुंचे और अपने सीट पर खड़ा होकर विधानसभा अध्यक्ष पर नाराज होने लगे। उनका कहना था कि पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष नहीं मांग सकते हैं। पुलिस कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा करेगी। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को संविधान और कानून का पाठ पढ़ा डाला। भाजपा और विपक्ष के विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आसन का अपमान किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ था।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More