बड़ी खबर

दो आईपीएस समेत 33 डीएसपी का ट्रांसफर

bharat varta desk:

बिहार सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों समेत 33 डीएसपी को बदल दिया है। 2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी काम्या मिश्रा को फील्ड से हटा दिया गया। पटना सदर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी काम्या मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत को पटना सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। दिल्ली के पुलिस महानिदेशक और राज्यपाल रहे निखिल कुमार के साथ स्वीटी के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

उन्होंने निखिल कुमार से घर पर मिलने से इनकार कर दिया था। इन दोनों आईपीएस अधिकारियों के अलावे 33 डीएसपी को इधर से उधर किया गया है।

इसमें सतीश कुमार एसडीपीओ वजीरगंज गया बनाया गया है. शशि शंकर कुमार एसडीपीओ सदर कटिहार बनाए गए हैं। नुरुल हक एसडीपीओ बिहार शरीफ नालंदा बनाए गए हैं।  अनवर जावेद अंसारी एसडीपीओ कटिहार बारसोई बनाए गए है। अजय प्रसाद एसडीपीओ नवादा बनाए गए हैं।  सुमित कुमार एसडीपीओ हिलसा बनाए गए हैं।

साथ ही संदीप गोल्डी एसडीपीओ धमदाहा, अविनाश कुमार एसडीपीओ उदय किशनगंज बनाए गए हैं. सतीश सुमन एसडीपीओ जमुई, नबी अनवर एसडीपीओ लकी दलसिंहसरा, अशोक कुमार एसडीपीओ झंझारपुर, सुधीर कुमार एसडीपीओ फुलवारी बनाए गए हैं. दिलीप कुमार एसडीपीओ सासाराम बनाए गए हैं. राम कृष्ण एसडीपीओ सीतामढ़ी बनाए गए हैं.

.  मोहम्मद अमानुल्लाह खान SDPO औरंगाबाद अब बनाए गए हैं. रमेश कुमार एसडीपीओ खगड़िया गोगरी बनाए गए हैं. कृष्ण मुरारी प्रसाद एसडीपीओ विधि व्यवस्था पटना बनाए गए हैं. परवेद्र भारती एसडीपीओ सदर मधेपुरा बनाए गए हैं. रहमत अली एसडीपीओ सदर खगड़िया बनाए गए हैं. धीरज कुमार एसडीपीओ बक्सर बनाए गए हैं. प्रकाश कुमार एसडीपीओ गया बनाए गए हैं. अमित कुमार इस दीपू इमामगंज गया बनाए गए हैं. कुमार देवेंद्र एसडीपीओ बगहा बनाए गए हैं. राकेश कुमार रंजन एसडीपीओ महाराजगंज सिवान बनाए गए हैं.

सौरभ जयसवाल एसडीपीओ बोधगया बनाए गए हैं श्री नवल किशोर एसडीपीओ सोनपुर बनाए गए हैं राज किशोर कुमार एसडीपीओ बेलहर बांका बनाए गए हैं सुबोध कुमार एसडीपी पटरी दयाल मोतिहारी बनाए गए हैं जयप्रकाश सिंह सीडीपीओ नरकटियागंज बेतिया बनाए गए हैं आलोक कुमार एसडीपीओ सुपौल बनाए गए हैं तारापुर मुंगेर बनाए गए हैं ओमप्रकाश अरुण एसडीपीओ नवगछिया बनाए गए हैं विनय कुमार राय एसडीपीओ बलिया बेगूसराय बनाए गए हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago