बड़ी खबर

G20 के सफल आयोजन का जश्न, बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा

नई दिल्ली : भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी के विशेष स्वागत की तैयारी की गई थी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच भाजपा संसदीय बोर्ड की ओर से एक प्रस्ताव पारित कर भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन पर पीएम मोदी को बधाई दी गई।
मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा था। सभी पीएम काफी देर से पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जब पीएम आए तो लोगों ने पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया। पीएम ने भी लोगों को निराश नहीं किया। पीएम मोदी ने गाड़ी से उतरकर पैदल चलकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
इसके अलावा दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक भी चल रही है। बताया गया है कि इस मीटिंग में चुनाव वाले तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को लेकर भाजपा की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत CEC सदस्य और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

मीनाक्षी राय होंगी पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More

3 days ago

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

4 days ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

2 weeks ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

2 weeks ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

2 weeks ago