
आज विष्णु शयनी एकादशी है जिसे हम देव शयनी एकादशी भी बोलते हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादश तिथि से चातुर्मास की भी शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज से भगवान विष्णु चार महीने तक छिरसागर में शयन करने चले जाते हैैं। इसलिए आज से 4 महीने तक शुभ काम बंद रहते हैं। सन्यासी यात्रा रोककर एक ही स्थान पर रहकर भगवान विष्णु की साधना करते हैं।4 माह बाद देवउठनी एकादशी को भगवान जागते हैं और उस दिन से शुभ काम शुरू हो जाते हैं।
पूजा का महत्व
आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। आराधना करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की मूर्तियों के सामने घी का 5 दीया जलाकर फूल अर्पित करें। इसके साथ खीर और दूध की मिठाई प्रसाद के रूप में चढ़ाना चाहिए। इस दिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः इस महामंत्र और विष्णु सहस्रनाम के पाठ से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु नहीं होती है । साथ ही साथ व्यक्ति आर्थिक रूप से सभी सुखों का भोग करता है।इसलिए इस दिन फलाहार पर रहकर व्रत करना चाहिए अगले दिन यानी कि 21 जुलाई को प्रातःकाल स्नान करके भगवान विष्णु जी आराधना के बाद सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर विशेष रूप से दान करके भोजन अर्थात पारण करना चाहिए।
ब्रह्मा जी के बेटे ने राजा को दी थी देवशयनी एकादशी करने की सलाह
धार्मिक मान्यता के अनुसार प्राचीन काल में मान्धाता के सूर्यवंशी राजा को संकट से उबरने के लिएदेवशयनी एकादशी व्रत करने का सुझाव ब्रह्मा जी के बेटे महर्षि अंगिरा ने दिया था। राजा ने ऋषि के आदेश का पालन किया किया और उन्हें संकट से निजात मिल गई। कथा के अनुसार उस राजा के राज्य में पहली बार भीषण अकाल पड़ा था। राजा सच्चा और न्यायप्रिय था। धर्म के रास्ते पर चलने वाला था। उसने जंगल में जाकर ब्रह्मा जी के बेटे से संकट से उबारने की की गुहार लगाई थी। उसके बाद ब्रह्मा जी के बेटे द्वारा बताए गए व्रत के नियमों का राजा ने बड़े ही भक्ति भाव से पालन किया था। इसलिए इस व्रत का जो भी भक्त नियमपूर्वक पालन करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More