ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमित तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इस बीच कोरोना बीमारी से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली डिप्टी सीएम के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया को सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और कम ऑक्सीजन के स्तर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि डिप्टी सीएम 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और घर पर ही आइसोलेशन में थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा थी, ‘हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 hour ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 hours ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

24 hours ago

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफा

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने अपने पद से… Read More

1 day ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा, कौन‌ होगा अगला सीएम

Bharat varta Desk बिहार की सियासत ने आज एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया… Read More

1 day ago

नीतीश जाएंगे राज्यसभा, भाजपा का होगा मुख्यमंत्री, निशांत डिप्टी सीएम

Bharat varta Desk बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री नीतीश… Read More

2 days ago