दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हवा दूषित, सांस लेने में हो रही परेशानी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में हर साल की तरह इस साल वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार रही, ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे पीएम 10 वायु गुणवत्ता सूचकांक (क्यूआई) 321 रहा और पीएम 2.5 सूचकांक 169 रहा जो कि बेहद ख़राब श्रेणी में हैं।अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक जब 0 और 50 के बीच होता है तो उसे अच्छा श्रेणी माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच ख़राब और 301 से 400 के बीच बेहद ख़राब तथा 401 और 500 के बीच में होने पर इसे गंभीर माना जाता है।वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान एजेंसी के अनुसार दिल्ली के 17 प्रतिशत प्रदूषण का कारण पराली का जलना हैं। एजेंसी ने हालांकि अनुमान जताया है कि रविवार को वायु गुणवत्ता थोड़ा सा बेहतर होकर 289 सूचकांक पर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और आसमान के साफ रहने का अनुमान हैं। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यून्तम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री कम था। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ईपीसीए ने कहा कि शनिवार को कुछ देर के लिए दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर स्तर पर प्रदूषित हो सकती है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि 25 अक्तूबर को हवा की दिशा बदलने पर प्रदूषण पर क्या असर पड़ेगा। इस वक्त प्रदूषण रोकने के सभी विकल्पों पर सख्ती से काम करना है और लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क जरूर पहनना चाहिए।

Kumar Gaurav

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago