
Bharat varta desk: एक बार फिर भाजपा और जनता दल जी की लड़ाई उनका सामने आ गई है। जनता दल यू के संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने उन पर निशाना साधा। यही नहीं लोकसभा में भी भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने ललन सिंह और बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। बिहार के पिछड़ेपन के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। यहां तक कह दिया कि केंद्र द्वारा आवंटित राशि बिहार सरकार ने लिया ही नहीं। उसके बाद जनता दल यू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाजपा पर हमला बोला। अब भाजपा सांसद छेदी पासवान ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक का सबसे बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कह दिया है कि नीतीश कुमार सीएम बनने के लिए दाऊद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं। भाजपा सांसद ने यह भी कहा है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार को बिठाकर भारी गलती की है। इस पर फिर से विचार होना चाहिए। वे तीसरे नंबर की पार्टी के लेटा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी सांसद, विधायक, एमएलसी और कार्यकर्ताओं की कीमत कुछ भी नहीं है। यह पूरी तरह से शून्य है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More