बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला


Bharat varta desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष की ओर से काफी शोर-शराबा भी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री एक बार अपने सीट पर बैठ भी गए मगर फिर उठे और अपने लंबे भाषण में खासतौर से कांग्रेस को खूब लपेटा।
उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को पहचान गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सुई 2014 पर ही अटकी हुई है।
इस वजह से उन्हें सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे काम नजर नहीं आते हैं। अगर जमीन से जुड़े हुए होते तो ये सब दिखाई देता।
उन्होंने कांग्रेस को कहा कि लगता है आपने तय कर लिया है कि 100 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे। यह आपकी हरकतों से पता चल रहा है। इसलिए हमने भी तय कर लिया है कि आपको अब आने नहीं देना है।
उन्होंने राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने क्रम से उदाहरण गिनाए। उन्होंने कहा, पिछली बार 1988 में त्रिपुरा में वहां की जनता ने आपको वोट दिया था, जो करीब 34 साल पहले का वक्त है। यूपी, गुजरात, बिहार ने आखिरी बार 1985 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 37 साल पहले। पिछली बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने करीब 50 साल पहले 1972 में आपको पसंद किया था। उन्होंने कहा, नागालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1998 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 24 साल हो गए। ओडिशा ने 1995 में आपके लिए वोट किया था, सिर्फ 27 साल हुए आपको वहां एंट्री नहीं मिली. गोवा में 1994 में पूर्ण बहुमत के साथ आप जीते थे, 28 साल से गोवा ने आपको स्वीकार नहीं किया।

प्रधानमंत्री की शायरी

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री का शायराना अंदाज दिखा। उन्होंने कहा, ‘वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जाओ। नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे. जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे, वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईने को भी तोड़ देंगे।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस के संकट काल में कांग्रेस ने हद कर दी। जब संक्रमण को रोकने के लिए डब्लू एच ओ समेत पूरी दुनिया कह रही थी कि जो जहां है वह वहीं रुका रहे । वैसे में कांग्रेस ने लोगों को दिल्ली, मुंबई और दूसरे कई साहू के झुग्गी झोपड़ी वाले मोहल्लों में जाकर लोगों को पलायन करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। यही नहीं उनको जानने के लिए बस भिजवा दी और रास्ते में ही छोड़ भी दिया जहां लोग भूखे- प्यासे परेशान हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि महलों में रहने वाले छोटे किसानों के दुख दर्द को महसूस नहीं करते हैं। उन्हें छोटे किसानों से नफरत है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago