
बिहार में अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच दरभंगा के हायाघाट विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी। चिंटू सिंह को दो गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गाड़ी रोक कर बदमाशों ने चिंटू सिंह को गोली मारी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म करके अपने गांव दुगौली लौट रहे थे। इसी दौरान उनको किसी का फोन आया। फोन आने के कुछ ही देर बाद उनकी कार को कोठरी के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। चिंटू सिंह को दो गोली लगी है।
गंभीर रूप से घायल चिंटू सिंह को डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। एसपी सिटी अशोक प्रसाद का कहना है कि अभी गोली मारने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान लिया जाएगा। फिलहाल हर पहलू की जांच की जा रही है, लेकिन पीड़ित के बयान का इंतजार है।
गौरतलब है कि हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। इस सीट राजद ने लालू के सहयोगी भोला यादव और भाजपा ने रामचंद्र साह को प्रत्याशी बनाया है। राजद और भाजपा को रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उनकी पहचान इलाके में एक समाजसेवी के रूप में है। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More