बड़ी खबर

आंध्र प्रदेश में स्कूल खुलते ही दिखा कोरोना का प्रकोप, 3 दिन में पाए 262 छात्र व 160 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने जब भारत में दस्तक दी तो सबसे पहले स्कूलों को बंद किया गया। उस दौरान बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं थी। अब अनलॉक के साथ सभी गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 नवंबर से 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिया। जिसके अब गंभीर परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन दिनों में राज्य में 262 छात्र और 160 शिक्षकों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, हालांकि शिक्षा विभाग इस आंकड़े को सामान्य बता रहा है। शिक्षा विभाग के मुताबिक 2 नवंबर से उन्होंने 9वीं और 10वीं के छात्रों को स्कूल बुलाना शुरू किया था। 4 नवंबर को करीब 3.93 लाख छात्र स्कूल आए थे, जबकि इन दोनों क्लास में छात्रों की संख्या 9.75 लाख है। इसके साथ ही इसमें से 262 पॉजिटिव मिले हैं। मामले में शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि कोई चिंताजनक बात नहीं है क्योंकि ये आंकड़ा स्कूल आ रहे छात्रों की संख्या का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक ये कहना भी गलत होगा कि स्कूल आने की वजह से बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए। उनके मुताबिक स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। एक कमरे में अभी 15 या 16 छात्र ही बैठ रहे हैं। वहीं राज्य शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी उनके यहां 1.11 लाख शिक्षक हैं, जिसमें से 99 हजार शिक्षक 4 नवंबर को स्कूल पढ़ाने पहुंचे थे। जिसमें से 160 शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षकों की संख्या के हिसाब से ये आंकड़ा भी कम है। विभाग ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों दोनों की जान उनके लिए महत्वपूर्ण है, जिस वजह से फैसले सोच-विचार कर लिए जा रहे हैं। अभी सिर्फ 40 प्रतिशत छात्र ही स्कूल आ रहे हैं, क्योंकि तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी माता-पिता बच्चों को भेजने में डर रहे हैं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago