दरभंगा एयरपोर्ट लाइफ लाइन साबित हो रहा उत्तर बिहार के लिए

पटना संवाददाता : दरभंगा हवाई अड्डे पर छठ पूजा को लेकर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। परदेशियों को अपने घर लौटने की बेकरारी इस कदर है कि, वो अधिक पैसे चुकाकर फ्लाइट से सफर कर रहे हैं। बताते चलें कि छठ पर्व को लेकर दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट आने वालों की तादाद काफी हैं। महज एयरपोर्ट शुरू होनो के कुछ दिनों में ही महानगरों से दरभंगा तक हज़ारों यात्री हवाई यात्रा कर चुके हैं। इससे आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि, यहां आने वाले विमानों में सभी सीटें आरक्षित रह रही हैं।

उत्तर बिहार के लिए लाइफलाइन साबित हो रहा है यह हवाई अड्डा

विस्तार से बताते चलें कि 14 नवंबर को दरभंगा के लिए 941 यात्री, 15 को 1057 यात्री, 16 को 1075 यात्रियों ने बच्चों समेत हवाई सफर की है। दरभंगा एयरपोर्ट चालू होने के बाद उत्तर बिहार आने वालों के लिए लाइफलाइन साबित हुआ है। कम समय में दिल्ली से दरभंगा की दूरी महज दो घंटे 10 मिनट में तय कर रहे हैं।

दूसरे शहरों के लिए उड़ान जल्द शुरू होगी

इस वर्ष मिथिलांचल वासी को दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सेवा बहाल होने की जो खुशी मिली है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। अलबत्ता एयरपोर्ट पर अभी बुनियादी सुविधाओं का कुछ अभाव है, जिसे जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है। वहीं दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रियों की बढ़ोतरी को लेकर दूसरे शहरों के लिए भी हवाई उड़ान शुरू करने की पहल तेज की जा रही है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago