बड़ी खबर

ददन पहलवान पर ED की कार्रवाई से हड़कंप, अभी और कई नेता व अफसर घेरे में


Bharat varta desk:
बिहार के पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता दद्दन पहलवान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। अभी बिहार और झारखंड के कई नेता, अफसर और सफेदपोश लोगों के खिलाफ ईडी की जांच चल रही है जिन्होंने नजर तरीके से अरबों की अवैध संपत्ति बनाई है।
बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी ऐसे नेताओं और अफसरों की भरमार है जिन्होंने राज्य को लूट कर विदेशों तक संपत्तियां बनाई है। सरकार और शासन में ऐसे लोगों की काफी धमक रही है।

दद्दन की 68 लाख की संपत्ति जप्त

ईडी ने ददन पहलवान की 68 लाख रूपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत ददन पहलवान के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उनकी सात लक्जरी गाडियों के साथ 7 भूखंडों को अस्थायी तौर पर जब्त किया गया है। ईडी के मुताबिक ददन सिंह उर्फ ददन पहलवान का बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश में आपराधिक इतिहास रहा है।

ददन की पत्नी और बेटे भी घेरे में

ददन यादव के साथ साथ उनकी पत्नी और बेटे भी घेरे में हैं। पत्नी उषा देवी और बेटे करतार सिंह यादव पर फर्जीबाड़ा करके अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है।
ददन पहलवान के बेटे करतार सिंह ने सत्यवीर एग्रो कंपनी के नाम पर बैंक से लोन लिया था. यह राशि बढ़कर उस वक्त एक करोड़ 52 लाख से ज्यादा हो गई थी‌ लेकिन ददन पहलवान और उनके बेटे के द्वारा इसे नहीं चुकाया गया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago