अपराध

जिम ट्रेनर और डॉक्टर पत्नी के बीच एक हजार बार बातें, ट्रेनर को गोली मारने में पुलिस ने डॉक्टर दंपति को उठाया

Bharat varta desk:

बिहार की राजधानी पटना के कदम कुआं इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने विक्रम सिंह नाम के 25 वर्षीय जिम ट्रेनर को सरेआम गोली मार दी। अस्पताल में गंभीर अवस्था में उसका इलाज हो रहा है। शहर में सनसनी फैला देने वाली इस घटना में जिम ट्रेनर का एक डॉक्टर की पत्नी से दोस्ती की बात सामने आई है। पीएमसीएच में भर्ती जिम ट्रेनर ने पुलिस से पूछताछ में शहर के फिजियोथैरेपिस्ट राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी पत्नी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिम ट्रेनर का कहना है कि उन लोगों ने ही बदमाशों से उस पर गोलियां चलवाई। पुलिस ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। मोबाइल की सीडीआर की छानबीन से यह जानकारी स्पष्ट हुई है कि डॉक्टर की पत्नी और ट्रेनर के बीच सैकड़ों बार बातें हुई हैं। यही नहीं 40 50 मिनट तक दोनों के बीच बातें हुई है। ज्यादातर बात रात में हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि 10 महीने में दोनों के बीच करीब एक हजार बार बात हुई है। डॉक्टर दंपति से पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। डॉक्टर जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ का पदाधिकारी है। इवेंट कराने, वीआईपी और कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए डॉक्टर चर्चित रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago