बड़ी खबर

त्रिपुरा में प्रशांत किशोर की टीम से पुलिस ने की पूछताछ

अगरतला : पिछले हफ्ते से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के एक होटल में डेरा डाले हुए चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (आई-पैक) की एक टीम ने स्थानीय पुलिस ने पूछताछ की है। आई-पैक की यह टीम राज्य की राजनीतिक स्थिति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिये संभावित समर्थन आधार का आकलन कर रही है। टीएमसी की त्रिपुरा इकाई ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है और कहा कि पुलिस ने उन्हें उनके होटल में बंद कर दिया था। हालांकि, पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने दावा किया कि नियमित जांच के तहत अगरतला शहर स्थित होटल में 22 सदस्यीय आई-पैक टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

दास ने संवाददाताओं से कहा, “लगभग 22 बाहरी लोग विभिन्न स्थानों पर घूम रहे थे। चूंकि कोविड प्रतिबंध लागू है, इसलिए हम उनके शहर में आने और ठहरने के कारणों की पुष्टि करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं। उन सभी की सोमवार को कोविड की जांच की गई, रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।” तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष लाल सिंह ने हालांकि इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। सिंह ने कहा, “यह लोकतंत्र पर हमला है। त्रिपुरा का निवासी होने के कारण मैं स्तब्ध हूं। यह त्रिपुरा की संस्कृति नहीं है। त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन के कारण टीएमसी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन से भाजपा घबरा गई है। आई-पैक की टीम रविवार रात से एक होटल में नजरबंद है। हालांकि, पुलिस इसे नियमित जांच का हिस्सा बता रही है।

उन्होंने कहा कि 23 सदस्यों वाली आई-पैक टीम एक सप्ताह पहले राज्य में पहुंची थी और ग्राउंड जीरो पर सर्वेक्षण करने के लिए कई स्थानों का दौरा भी किया। उन्होंने न केवल तृणमूल कांग्रेस के साथ बल्कि अन्य दलों के साथ भी चर्चा की और टीम 2023 में अगले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक स्थिति और टीएमसी की संभावना का आकलन कर रही है। हालांकि, जिला पुलिस प्रमुख ने सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है कि आई-पैक टीम को हिरासत में लिया गया है और कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago