
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने कारगिल में जीत हासिल की थी. लद्दाख में कारगिल की पहाड़ियों पर 60 दिनों तक चलने वाले इस युद्ध में भारतीय सेना ने पड़ोसी देश के सेना को इस क्षेत्र से खदेड़ दिया था. लिहाजा सेना के इस कामयाबी के जश्न को मनाने के लिए देश भर में हर साल कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. 22वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर सोमवार को देशभर में शहीदों को याद किया गया. शहीदों के सम्मान में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए. पटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पटना महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कारगिल स्मृति स्मारक पर शहीदों के नाम दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीर जवान अमर रहे और भारत माता की जयघोष भी लगाए.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More