Bharat Varta Desk: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के नजदीकी आकाश यादव ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद अब लोजपा के पारस गुट का दामन थाम लिया है। यह वही आकाश यादव हैं जिनके कारण तेज प्रताप यादव अक्सर विवादों में रहते आए हैं। तेज प्रताप ने उन्हें छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। पिछले दिनों छात्र राजद के सम्मेलन के लिए आकाश यादव की ओर से जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे लेकिन उसमें लालू राबड़ी और तेज प्रताप के तस्वीर तो लगे थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तस्वीर नहीं थे। सम्मेलन में तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भी निशाना साधा था। उसके बाद नाराज होकर जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय नहीं आने लगे थे। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने उन्हें मनाया। एक सप्ताह के बाद वे जब प्रदेश कार्यालय पहुंचे तो सबसे पहले आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उसके बाद तेज प्रताप आपे से बाहर हो गए। उन्होंने आकाश को हटाने की कार्रवाई को मुद्दा बना दिया। जगदानंद सिंह के साथ-साथ अपने छोटे भाई तेजस्वी और उनके साथ रहने वाले संजय यादव के खिलाफ जमकर बोले। फिर यह कहकर दिल्ली निकल गए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पास शिकायत करने जा रहे हैं। इस बीच आकाश यादव आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गए। सांसद प्रिंस राज भी मौके पर मौजूद थे। पशुपति पारस ने उन्हें लोजपा पारस गुट के छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए भाजपा ने… Read More
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More