
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुश भवनपुर करने की तैयारी कर रही है। भगवान श्री राम के पुत्र का नाम कुश था। राजस्व परिषद ने सुल्तानपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेज दिया है। सुल्तानपुर के लम्भुआ से बीजेपी विधायक देवमणि द्विवेदी ने सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुश के नाम पर करने की मांग विधानसभा में की थी। इसके बाद सुल्तानपुर के डीएम ने गज़ेटियर का हवाला देते हुए सुल्तानपुर का नाम कुश भवनपुर करने की सिफारिश रेवन्यू बोर्ड को भेजी थी।
अब रेवन्यू बोर्ड ने सुल्तानपुर का नाम बदलने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट इसपर फैसला करेगी। योगी सरकार पहले ही फैज़ाबाद का नाम बदलकर अयोध्या, इलाहाबाद का प्रयागराज कर चुकी है। इसके अलावा अलीगढ़, फिरोजाबाद, देवबंद, गाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर ,बस्ती, मैनपुरी का नाम बदलने की भी मांग हो रही है।
अभी उन्नाव के डीएम ने मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने की सिफारिश सरकार से की है। अलीगढ़ की ज़िला पंचायत ने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ, मैनपुरी ज़िला पंचायत ने मैनपुरी का नाम मयन नगरी और फ़िरोज़ाबाद ज़िला पंचायत ने फ़िरोज़ाबाद जा नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास भी कर दिया है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More