
Bharat varta desk:
नीतीश कुमार सोमवार को पटना में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा में विपक्ष के महाजुटान से दूरी बना ली।
इंडियन नेशनल लोकदल ने कैथल में हरियाणा के पूर्व CM चौधरी देवीलाल की जयंती के कार्यक्रम में नीतीश समेत विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें नीतीश कुमार नहीं गए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। इस पर नीतीश कुमार ने कहा- हम तो कितना जगह जाते हैं कई जगह जाते हैं जहां जाना होता है वहां जाते ही हैं इसमें कोई बड़ी बात थोड़े हैं। वहां पार्टी का कार्यक्रम तो पहले से तय है। नीतीश के साथ डिप्टी CM तेजस्वी भी इस कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कोई भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है, और नहीं आते हैं तो वह समझे कि क्यों नहीं आते हैं।
बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार के बजाए सोमवार को रखी गई है। इसको लेकर जब सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें कहीं बाहर जाना था इसलिए बैठक आज बुलाई गई है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More