
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तकों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय मयूख ने साहित्य महोत्सव नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
साहित्य महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक रामबहादुर राय, उदय माहुरकर, किशोर मकवाना, अनंत विजय और अजय सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डीडी न्यूज़ के सीनियर एंकर अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने पीएम मोदी को लेकर अपने विचार रखे और अनुभव भी साझा किए।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने सभी लेखकों को सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में लेखकों से कहा कि आपने ‘चक्रवर्ती’ प्रधानमंत्री मोदी जी के बारे में बहुत कुछ लिखा है, प्रधानमंत्री से आप जितनी बार भी मिलोगे तो वे एक अमिट छाप छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने 22 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। साथ ही उन्होंने जी-20 की उपलब्धि का भी जिक्र किया।
वरिष्ठ लेखक और पत्रकार रामबहादुर राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारतीय समाज को आत्महीनता से आत्मसम्मान की तरफ बढ़ाया है।
इस मौके पर किशोर मकवाना ने बताया कि मेरी किताब नरेंद्र भाई के जीवन, व्यक्तित्व, विचार पर आधारित है। उन्होंने पीएम मोदी के बचपन का कबड्डी मैच से जुड़ा किस्सा सुनाया।
वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पुस्तकें जॉन एफ़ केनेडी और महात्मा गांधी पर लिखी गई। लेकिन 2014 के बाद से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को ये सूची बदलनी पड़ेगी। अब नरेंद्र मोदी का नाम इस सूची में सबसे ऊपर होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के व्यक्तित्व के विविध आयाम हैं। नरेंद्र मोदी एक तपे हुए व्यक्तित्व के कवि हैं। 2007 में मोदी ने सनातन मौसम कविता लिखी थी।
वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार अजय सिंह ने कहा कि मोदी जी सत्ता में रहते हुए भी सत्ता से दूर हैं इसलिए उन पर इतना साहित्य लिखा गया है। हमने मोदी जी के संगठनात्मक स्कील पर लिखा है।
केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री काल के दौरान का गुजरात के गांव में बिजली 24 घंटे लाए जाने के किस्से का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ज्योतिग्राम योजना सोलर पावर रेवलूशन के पितामह नरेन्द्र मोदी ही हैं। कूटनीति में जो दिल्ली डिक्लेरेशन हुआ है वो बड़ी सफलता है.. छत्रपति शिवाजी के बाद नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने ऐसा किया है।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More