स्वास्थ्य

तीसरी लहर के मुहाने पर है देश, केरल सहित पूर्वोत्तर के सात राज्यों में संक्रमण बेकाबू

भारत वार्ता डेस्क : देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के उतार के साथ देश में आठ राज्यों में तेजी से संक्रमण बढ़ने लगा है. वही पूर्वोत्तर के सात राज्यों में संक्रमण की स्पीड इतनी तेज और नियंत्रण से बाहर है कि नेशनल पॉजिटिविटी रेट से पूर्वोत्तर के राज्यों का पॉजिटिविटी रेट 7 गुना तक ज्यादा है. इन आंकड़ो से ये पता चलता है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर जल्द दस्तक दे सकती है.

पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय औसत से अधिक है पॉजिटिविटी रेट

वहीं केरल में भी संक्रमण बेकाबू दिख रहा है. इन हालत के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करके ताजा स्थिति के बारे में जानकारी ली. बात अगर पूर्वोत्तर के चार राज्यों की करे तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार जांच पॉजिटिविटी रेट सिक्किम में 19.5 फीसदी, मणिपुर में 15 फीसदी, मेघालय में 9.4 फीसदी और मिजोरम में 11.8 फीसदी है.

इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार जांच पॉजिटिविटी रेट दस प्रतिशत या इससे ज्यादा होने पर संक्रमण नियंत्रण से बाहर माना जाता है. वैसे पूर्वोत्तर में ही अरुणाचल प्रदेश में 7.4 फीसदी, नागालैंड में 6 फीसदी और त्रिपुरा में 5.6) फीसदी संक्रमण दर है. वही असम में आंकड़ा 2 फीसदी है.

दरअसल जांच पॉजिटिविटी रेट का मतलब है कि एक दिन के अंदर जांचे हुए नमूनों में से कितने फीसदी नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. वैसे देश में कोरोना की जांच पॉजिटिविटी रेट 2.3 फीसदी है जो पूर्वोत्तर के राज्यों के पॉजिटिविटी रेट से 7 गुना ज्यादा है. यानी पूरे देश के मुकाबले पूर्वोत्तर में हालात काफी खराब हैं.

वही केरल में जांच पॉजिटिविटी रेट 10.5 फीसदी पर बनी है. वही महाराष्ट्र में 4.1 फीसदी, दिल्ली में 0.1 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 0.1 फीसदी, मध्य प्रदेश में 0.1 फीसदी संक्रमण दर है.

इस बीच हैदराबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ भौतिक विज्ञानी और पूर्व कुलपति डॉ. विपिन श्रीवास्तव का दावा है कि गत चार जुलाई से देश में कोविड-19 के संक्रमण और मौतों का पैटर्न इस साल फरवरी के पहले हफ्ते जैसा देखा जा रहा है और फिर अप्रैल के अंत तक देश में हालत गंभीर हो गए थे.

इस आधार पर कोरोना के तीसरे लहर की शुरुआत का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बीच आईएमए ने पर्यटन स्थलों और धार्मिक समारोह में भीड़ कम करने के लिए चेतावनी दी और ऐसा न होने पर तीसरी लहर के भयावह होने की भी चेतावनी दी है.

वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश के 73 जिलों में संक्रमण की दर यानी जांच पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत पर बना है जिसमें से 45 जिले पूर्वोत्तर राज्यों के हैं. इसे देखते हुए यहाँ संक्रमण के कारणों का पता लगााकर रोकथाम के लिए पिछले हफ्ते केंद्र ने विशेषज्ञों की टीम इन जगहों में भेजी थी. वही 19.5 फीसदी पाजिटिविटी रेट के साथ सिक्किम का हाल सबसे खराब है.

पूर्वोत्तर में संक्रमण की रफ़्तार (स्त्रोत – कोविड-19इंडियाडॉटओआरजी)
• सिक्किम : 19.5 फीसदी
• मणिपुर : 15 फीसदी
• मिजोरम : 11.8 फीसदी
• केरल : 10.5 फीसदी
• मेघालय : 9.4 फीसदी
• अरुणाचल प्रदेश : 7.4 फीसदी
• नागालैंड : 6 फीसदी
• त्रिपुरा : 5.6 फीसदी

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

14 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago