
नई दिल्ली : कोरोना काल में संसद के मॉनसून सत्र ने केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. इस बार ये सत्र 19 दिन का होगा जिस दौरान मोदी सरकार की 30 बिलों को पारित कराने की योजना है. यानि हर दिन एक से ज्यादा विधेयक संसद में पेश किया जाएगा. आगामी 19 जुलाई से शुरू होने वाले इस सत्र में पेश होने वाले बिल में 13 संशोधन विधेयक होंगे तो 17 बिल नए होंगे.
इन बिल में मानव तस्करी विधेयक और केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी होगा. इस बार संसद के मॉनसून सत्र की अवधि 26 दिन है लेकिन छुट्टियों के बाद सिर्फ 19 दिन काम होगा. इन बिल में कर्ज में घिरे कॉरपोरेट्स को आसान तरीके से कम टाइम में दिवाला प्रक्रिया पूरा करने की मंजूरी देने के लिए इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड में बदलाव का बिल भी होगा.
इसके साथ राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर परेश होने वाले बिल का उद्देश्य देश की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा.
इसके साथ यूनियन टेरिटरी लद्दाख में यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल भी पेश होगा. हालांकि मॉनसून सत्र में विपक्ष की ओर से सरकार को कोरोना सहित अन्य मामलो पर घेरने की कवायद के चलते इन इन विधेयकों को पारित करवाने में खासी दिक्कत हो सकती है.
एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद का सत्र सुबह 11 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगा. वैसे कोरोना महामारी के चलते पिछले कुछ सत्रों में संसद के दोनों सदनों का कार्यकाल टाइम कम किया गया था.
इसमें राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होती थी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे शुरू होती थी. संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा. वैसे इस बार भी संसद के मॉनसून सत्र में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन होगा. हालांकि ज्यादातर सांसदों ने वैक्सीन की डोज ले ली है. इसके साथ आरटी-पीसीआर टेस्ट की भी तैयारी हो गई है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More