
–श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगी
–बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ
–मोतिहारी और गया केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी
bharat varta desk:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ करेंगी। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके साथ ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
इसके बाद वे बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहीं हैं। यहां वे बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का विधिवत शुभारंभ करेंगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति पटना साहिब स्थित तख्त श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजभवन में आज यानी 18 अक्टूबर को ही रात्री भोज का आयोजन किया गया है। राज्यपाल की तरफ से आयोजित भोज में सभी गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में रात्री विश्राम करेंगी।
इसके बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे चौपर के माध्यम से मोतिहारी जाएंगी, जहां सुबह 10:45 से 11:45 बजे तक वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे वापस पटना पहुंचेंगी और इसी दिन शाम 5:30 बजे पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्री विश्राम करेंगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को वे गया जाएंगी, जहां दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया से ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More