
Bharat varta desk:
तारापुर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी अरुण कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिपक्ष नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज असरगंज प्रखंड एवं तारापुर प्रखंड कई सभाएं की। तेजस्वी ने कहा कि वर्तमान सरकार जबरदस्ती हमारे प्रत्याशी को हर जगह हराकर सरकार बनाई है। यदि उपचुनाव में दोनों सीटें आरजेडी ने जीत ली तो सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में घोटाला ही घोटाला है। 33 सौ करोड़ का सृजन घोटाला हुआ। राज्य स्तर से लेकर जिला और प्रखंड स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है। किसानों को अपनी उपज अनाज का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। विना घूस दिए कोई काम नहीं हो रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश निजीकरण की ओर जा रहा है। देश के राष्ट्रीय संपत्ति को बेचा जा रहा है । तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में असरगंज एवं टटिया बंबर प्रखंड बना है । तारापुर एवं खड़गपुर अनुमंडल राजद के कार्यकाल में बने हैं। तारापुर अनुमंडल स्वास्थ्य केंद्र का सृजन राजद कार्यकाल में हुआ। नीतीश कुमार के राज में केवल घोषणाएं मिली, जमीन पर कुछ नहीं दिखाई पड़ा। तेजस्वी ने लोगों से अपील किया कि एक-एक वोट राजद प्रत्याशी अरुण साह को दें। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, प्रत्याशी अरुण कुमार, प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, मुकेश यादव, सरवर इमाम, बम बम यादव, ललन कुमार, संजय वकील, विकास कुमार, मनोहर यादव आदि मौजूद थे।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More