अपराध

मॉडल मोना राय की मौत के साथ दफन हो गए हत्या के राज

Bharat Varta Desk: बिहार की राजधानी पटना की मॉडल मोना राय की मौत के साथ उसकी हत्या के राज दफन हो गए। रविवार को इलाज के दौरान मोना की मौत हो गई। मॉडल मोना को नवरात्र के दौरान अपराधियों ने उसके घर के पास ही गोली मार दी थी। उसके बाद से उसे आईजीएमएस में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज चल रहा था मगर पुलिस ने अभी तक गोली लगने के संबंध में कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर पाई थी। उसकी 12 साल की बेटी के सामने ही उसे बदमाशों ने गोली मारी थी। उसके पति फोटोस्टेट का दुकान चलाते हैं। मॉडल के रूप में पटना में उसका काफी नाम था। पुलिस प्रेम प्रसंग के अंदर से भी घटना की जांच कर रही थी मगर अचानक उसकी मौत ने उसकी हत्या के कारणों को रहस्यमय स्थिति में ही छोड़ दिया। उसे गोली क्यों मारी गई, मारने वाले कौन थे, इसके पीछे उनका क्या उद्देश्य था, जान लेने के क्या इरादे थे, अब पुलिस के लिए सारे सवाल अनुत्तरित ही रहेंगे। जब पुलिस ने इतने दिनों में कुछ हासिल नहीं किया तो अब उसकी मौत के बाद क्या हासिल कर सकेगी। मोना की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago