
पाकुड़ से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
झारखंड के पाकुड़ जिले के रास्ते बांग्लादेश को पशु तस्करी की बात बहुत पुरानी है. गाय -बैल और उनके बच्चों को बड़े पैमाने पर कई सालों से बांग्लादेश ले जाया जाता रहा है मगर पिछले दिनों राजस्थान से पाकुड़ के रास्ते बंग्लादेश ऊंट तस्करी का खुलासा हुआ. 12 जनवरी की रात को वन अधिकारियों द्वारा पाकुड़ के गोकुलपुर चेकनाका होकर आने वाले मालवाहक वाहनों की जांच के दौरान 14 ऊंटों को पकड़ा गया लेकिन तब से ये सारे ऊंट प्रशासन के गले की फांस बन गए हैं. उनकी देखभाल की समस्या हो रही है.
मर गए 3 ऊंट
अबतक 3 ऊंट मर चुके हैं. शेष की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है. वन विभाग के समक्ष उन्हें रखने, खाने-पीने और इलाज की समस्या हो रही है. बताया जा रहा है कि ऊंटों के लिए इधर की जलवायु उपयुक्त नहीं है. हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऊंटों की मौत का कारण डीहाइड्रेशन था. उन्होंने कहा कि शेष ऊंटों को कोई समस्या नहीं है मगर वन विभाग उन्हें जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था को सौंपने की प्रक्रिया अपना रहा है.
तस्करी में 7 लोगों पर केस
क्योंकि जब तक उन्हें लेने के लिए कोई नहीं सामने आता है तब तक ऊंटों को रखना होगा. इस मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है. जो लोग ऊंटों को ले जा रहे थे वे इस संबंध में कोई दस्तावेज जांच के दौरान प्रस्तुत नहीं कर पाए. जिस ट्रक पर उन्हें ले जाए जा रहा था उसके ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शेष लोग चेक नाका से फरार हो गए थे.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More