
पटना संवाददाता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा रविवार की शाम फिर मिलने पहुंचे थे . यह दूसरा मौका है जब वे मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं. उस दौरान जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मुख्यमंत्री आवास में मौजूद थे . इस मिलन के बाद यह अटकल एक बार फिर तेज हो गई है कि कुशवाहा और उनकी पार्टी जदयू में मिल सकते हैं .
कभी अलग नहीं: उपेंद्र कुशवाहा
इस मुलाकात के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और वे कभी अलग नहीं थे . राजनीतिक रूप से अलग-अलग जरूर थे. वे लोग अलग-अलग राजनीति करते हैं मगर व्यक्तिगत संबंध तो है ही. आगे क्या होगा, इस पर क्या बोलें?
वशिष्ठ नारायण सिंह ने साफ किया
दोनों नेताओं की इस मिलन पर वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि दोनों की मुलाकात अच्छी रही. उन्होंने कहा कि कुशवाहा से उन लोगों के संबंध कभी खराब नहीं रहे. वे राजनीतिक रूप से भले ही हमसे दूर रहे हो. उम्मीद है कि उनके आने से जेडीयू को मज़बूती मिलेगी. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि यह सब कब होगा इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More