
Bharat Varta desk:
ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले नई टेक्निक अपना रहे हैं। वे किसी तरह से पता लगा लें रहें हैं कि किसके बैग या अटैची में पैसा या जेवरात है फिर उसे निशाना बना रहे हैं। यह जानकारी आज केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह को दी। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की जरूरत है कि वह कौन सी तकनीक है जिससे यह जानकारी मिल जाती है कि अमुक बैग में नोट हैं। रेल यात्री संघ और आरपीएफ संयुक्त रूप से कटिहार रेल मंडल में लुटेरों और नशाखुरानों से बचाने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाएगा। रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने यह बताया कि लूटे गए कई यात्रियों ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। हाल के दिनों की दो घटनाओं का उन्होंने जिक्र किया जो पटना से मुगलसराय के बीच हुई है। इसमें एक सूरत के कारोबारी का रुपया भरा थैला लुटेरों ने उड़ाया है। रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन देश के कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री जागरूकता अभियान चला रहा है जिसमें में माइकिंग, पोस्टर-बैनर और अन्य संवाद माध्यमों के जरिए यात्रियों को लुटेरों को पहचानने, नशाखुरानों से सावधान रहने के बारे में बताया जाता है। कटिहार आरपीएफ के कमांडेंट कमल सिंह ने यात्री संघ के अध्यक्ष को भरोसा दिया कि संघ के जागरूकता अभियान में आरपीएफ मिलकर काम करेगा। इसकी रूपरेखा भी मीटिंग में बनाई गई।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More