बड़ी खबर

ट्रेन लुटेरों ने अपनाई नई टेक्निक, रेल यात्री संघ आरपीएफ के साथ मिलकर चलाएगा जागरूकता अभियान


Bharat Varta desk:
‍‍ ट्रेन में यात्रियों को लूटने वाले नई टेक्निक अपना रहे हैं। वे किसी तरह से पता लगा लें रहें हैं कि किसके बैग या अटैची में पैसा या जेवरात है फिर उसे निशाना बना रहे हैं। यह जानकारी आज केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह को दी। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने की जरूरत है कि वह कौन सी तकनीक है जिससे यह जानकारी मिल जाती है कि अमुक बैग में नोट हैं। रेल यात्री संघ और आरपीएफ संयुक्त रूप से कटिहार रेल मंडल में लुटेरों और नशाखुरानों से बचाने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाएगा। रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने यह बताया कि लूटे गए कई यात्रियों ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। हाल के दिनों की दो घटनाओं का उन्होंने जिक्र किया जो पटना से मुगलसराय के बीच हुई है। इसमें एक सूरत के कारोबारी का रुपया भरा थैला लुटेरों ने उड़ाया है। रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि उनका संगठन देश के कई प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री जागरूकता अभियान चला रहा है जिसमें में माइकिंग, पोस्टर-बैनर और अन्य संवाद माध्यमों के जरिए यात्रियों को लुटेरों को पहचानने, नशाखुरानों से सावधान रहने के बारे में बताया जाता है। कटिहार आरपीएफ के कमांडेंट कमल सिंह ने यात्री संघ के अध्यक्ष को भरोसा दिया कि संघ के जागरूकता अभियान में आरपीएफ मिलकर काम करेगा। इसकी रूपरेखा भी मीटिंग में बनाई गई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

6 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

7 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago