
भारत वार्ता डेस्क : टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेल में भारतीय खिलाड़ी भाविना पटेल ने इतिहास रचा। भाविना पटेल ने अपने प्रथम पैरालंपिक के दौरान टेबल टेनिस में रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली महिला घोषित हुई।
भाविना पटेल के पास स्वर्ण पदक जीतने का अवसर था लेकिन फाइनल में चीन की यिंग ने उनको खेल में हरा दिया। ये मुकाबला 19 मिनट का चला। इस खेल के दौरान यिंग ने पहले खेल में ही भाविना पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पहली बार में ही यिंग ने 11-7 से खेल अपने नाम किया। दूसरी पारी में उन्होंने 11-5 से भाविना को हराया। इसके बाद भाविना ने फाइनल में पकड़ बना ली थी लेकिन फिर यिंग ने 11-6 से भाविना को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पैरालंपिक खेल में भाविना पटेल ने अपना प्रदर्शन शानदार तरीके से किया। सभी लोगों को प्रभावित कर उन्होंने अपनी जगह बनाई। भाविना ने दिग्गज खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग में 12 पर मौजूद रहकर पछाड़ दिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने नंबर- 8 खिलाड़ी को हराया।
भाविना पाटील ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में तो कमाल कर दिखाया। उन्होंने रियो पैरालंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और नंबर 2 की खिलाड़ी को मात दे दी। चीन की स्टार खिलाड़ी और विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर रहीं खिलाड़ी को सेमीफाइनल में हराकर भाविना ने रजत पदक भारत के नाम किया।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More