बड़ी खबर

2050 तक पानी में समा जाएगी दक्षिण मुंबई, बीएमसी कमिश्नर की चेतावनी से मची खलबली


Bharat varta desk:
विकास के अंधी दौड़ में हमने विनाश को कितना करीब बुला लिया है इसका खुलासा कमिश्नर इकबाल सिंह चहल कि उस चेतावनी से हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि हम यदि नहीं चेते तो वर्ष 2050 तक दक्षिण मुंबई का 80 फ़ीसदी हिस्सा जल में समा जाएगा। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई जहां अपनी जीविका के लिए देश भर के करोड़ों लोग निवास करते हैं।
कमिश्नर ने कहा है कि 25- 30सालों में कारोबारी जिले नरीमन पॉईंट और राज्य सचिवालय मंत्रालय सहित दक्षिण मुंबई का एक बड़ा हिस्सा समुद्र में पानी का स्तर बढ़ने के चलते जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति चेतावनियां देती रही है, लेकिन अगर लोग नहीं जागे तो आने वाले समय में यहां की स्थिति ‘खतरनाक’ हो जाएगी। उन्होंने यह बातें
महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में मुंबई जलवायु कार्य योजना और इसकी वेबसाइट के उद्घाटन समारोह में कही है। कमिश्नर ने साफ कहा है कि शहर के दक्षिण मुंबई में ए, बी, सी और डी वार्ड का 70 फ़ीसदी हिस्सा जलवायु परिवर्तन के कारण जलमग्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि समय है हम संभल जाएं क्योंकि इसका दुष्प्रभाव अगली पर ही नहीं इसी पूरी को भुगतना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण एशिया का पहला शहर है मुंबई जो जलवायु परिवर्तन की योजना पर काम कर रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

1 day ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago