बड़ी खबर

टॉपर शुभम कुमार समेत 10 आईएएस अफसरों को मिली पहली पोस्टिंग

Bharat varta desk:

बिहार के 10 आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण के बाद पहली पोस्ट मिली है । 2021 बैच के UPSC टॉपर शुभम कुमार को पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS प्रवीण कुमार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा अंतर्गत हिलसा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS अनिल बसाक को रोहतास जिला के बिक्रमगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS निशा को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS शैलजा पांडेय को फारबिसगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अपूर्वा त्रिपाठी को वैशाली जिला के महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS सूर्य प्रताप सिंह को रोहतास जिला के डेहरी ओन सोन का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। IAS सारा असरफ को गया के शेरघाटी के अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। IAS आकाश चौधरी की समस्तीपुर जिला के रोसड़ा का एसडीओ बनाया गया है, जबकि आईएएस शिवाक्षी दीक्षित को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में एसडीओ बनाया गया है। सबकी सूची इस प्रकार है…

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago