धर्म/अघ्यात्म

मोहित पांडे श्रीरामजन्म भूमि मंदिर के पुजारी नियुक्त

Bharat varta desk ‌अयोध्या में बन रहे श्रीरामजन्म भूमि मंदिर में पुजारी के रूप में गाजियाबाद में स्थित प्राचीन श्री दूधेश्वरनाथ मठ के पूर्व छात्र मोहित पांडे का चयन हुआ है। उन्हें 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा।जिसके बाद वह राम मंदिर में बतौर पुजारी नियुक्त होंगे।

बता दें कि दूधेश्वरनाथ मंदिर उप्र के गाजियाबाद जिले में स्थित है, जो कि उत्तर भारत का प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर के परिसर में ही दूधेश्वर वेद विद्यापीठ भी है। यहां देशभर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते है।वर्तमान समय में यहां करीब 70 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया भगवान दूधेश्वर की कृपा से मोहित पांडे का चयन भगवान राम की सेवा के लिए हुआ। यहां अब तक हजारों की संख्या में छात्र वेद और कर्मकांड की शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ संस्थान में वेदों की शिक्षा दी जाती है। पिछले 23 सालों से विद्यार्थियों को वेद शिक्षा देने का सिलसिला जारी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago