
टाना भगत समाज के लोगों को वर्ष में एक बार वस्त्र के लिए ₹2000 देगी झारखंड सरकार
रांची संवाददाता: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार जिस तरह सरकारी कर्मियों को वर्दी भ त्ता देती है, ठीक उसी तरह टाना भगत समाज के लोगों को साल में एक बार वस्त्र के लिए ₹2000 देगी .यह नवनिर्मित भवन टाना भगत समुदाय को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है. जिस अनुशासन से टाना भगत रहते हैं, ठीक उस प्रकार इस भवन को रखना है.इस भवन को सम्मान दें.इसे अपने घर जैसा रखें. मुख्यमंत्री महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर
बनहोरा में टाना भगत अतिथि गृह के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बनहोरा में अतिथि गृह का निर्माण करीब दो करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से हुआ है.अतिथि गृह में 12 कमरे, दो हॉल व भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है.अतिथि गृह के निर्माण से अब टाना भगत समुदाय के लोगों को ठहरने एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी.
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव एल खिन्गायाते, विधायक बंधु तिर्की, उपायुक्त रांची, वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची, गंगा टाना भगत व अन्य लोग उपस्थित थे.
कौन हैं टाना भगत
टाना भगत समुदाय के लोगों का भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर अंग्रेजी हुकूमत का विरोध किया था.इनके प्रणेता जतरा उरांव थे. जनजातीय समाज से आने वाले टाना भगत समाज के लोगों को झारखंड में बहुत ही आदर की दृष्टि से देखा जाता है. वे आज भी विशिष्ट पहनावा और जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More