देश दुनिया

टाटा मोटर्स में काम शुरू करने की अनुमति दी जाए-बाबूलाल मरांडी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिख पत्र
रांची। संवाददाता
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर टाटा मोटर्स में काम शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है।
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि राज्य में बंद पड़ी औद्योगिक गतिविधियों खासकर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में टाटा मोटर्स सहित सैकड़ों छोटी-बड़ी ईकाईयों बंद रही है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र जो एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में शुमार है। वहां लगभग 1500 से अधिक छोटे-बड़े उद्योग लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े हैं। लॉकडाउन के बीच चंद कंपनियों को खोलने की इजाजत तो मिली है परंतु शहरी क्षेत्र का हवाला देकर राज्य सरकार द्वारा टाटा मोटर्स को बंद रखा गया है। इस क्षेत्र में अवस्थित कंपनियों में से 900 से अधिक वैसी कंपनियां हैं जिसकी निर्भरता टाटा मोटर्स पर है। ऐसे में खोले गए उन इकाइयों के द्वारा उत्पादन शुरू करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि टाटा मोटर्स के बंद रहने से इस पर निर्भर रहने वाले कंपनियों और मजदूरों की हालत दयनीय है। बताया जाता है कि कई इकाईयों में माल बनकर तैयार है। लॉकडाउन की वजह से डिस्पैच नहीं होने से कंपनी मालिकों का खस्ताहाल है। कंपनियों के बंद होने से इसमें कार्यरत संगठित और अस्थाई ठेका मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय है। हजारों परिवारों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने बताया कि अन्य कई राज्यों में टाटा मोटर्स की इकाईयां खुल रही है। उत्तराखंड के पंतनगर और गुजरात के साणंद प्लांट में कामकाज शुरू हो चुका है। कई और स्थानों पर भी आज-कल में काम-काज प्रारंभ होने की सूचना है। इस संदर्भ में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू राय, उद्यमी संगठनों ने भी अपने-अपने तरीके से आपका ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है। जबकि कंपनी प्रबंधन भी तमाम मानकों की तैयारी के साथ राज्य सरकार के आदेश के इंतजार में खड़ी है। इस लिए राजय सरकार को तत्काल इस पर संज्ञान लेने की जरुरत है। उन्होंने राज्य सरकार को आवश्यक गाइडलाईन जारी कर व सुरक्षा मानक तय करते हुए यहां कामकाज तत्काल प्रारंभ करने की जरूरत है। यह राज्यहित के साथ हजारों मजदूरों के भी हित में होगा।

Anupam

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 week ago