
रांची संवाददाता: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता विनोद पाण्डेय ने भाजपा और आजसू पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी ने राज्य की जनता का विश्वास तोड़ने का काम किया हो उसे विश्वासघात दिवस मनाने का कोई अधिकार नहीं है। वे बुधवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, किसानों की कर्ज माफी जैसी कई सौगात झारखंड की जनता को दी हैं। यह तमाम घोषणाएं झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल थीं, जिसे पूरा करने का काम किया है। विनोद पांडे ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने उपलब्धियों के साथ जो नई योजनाएं हैं, उसे किस तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। यह सारी बातें समारोह के माध्यम से जनता को बताने का काम किया गया है, लेकिन ठीक दूसरी तरफ राज्य में झूठ, फरेब, धोखा और विश्वासघात करने वाले लोग यानी भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी के लोगों ने सरकार पर आरोप लगाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा और आजसू पार्टी राज्य बनने के बाद से ही लगातार सरकार में रहे वह अपनी नाकामियों और विफलताओं को छुपाने का भरसक प्रयास कर रहे है।विनोद पांडे ने भाजपा के लोगों से कहा कि जिस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू को जनता ने सत्ता से बेदखल किया है, ठीक उसी तरह बेरमो और दुमका के उपचुनाव में भी उनके झूठ, धोखे और विश्वासघात का जवाब देने का काम किया है। इस राज्य की जनता जानती है कि भाजपा और आजसू पार्टी के लोग किस तरीके से राज्य की जनता के साथ छल करते है।
Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More